26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 4 10
क्राइम

मंदिर प्रांगण में मिला पुजारी का शव

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)-जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र ग्राम हनोतिया के शिव मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी,,वही घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे है,बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन मंदिर की दान पेटी चोरी हुई थी ,,जिसकी शिकायत शिव मंदिर के पुजारी 65 वर्षीय गोपाल मार्को ने थाने में की थी,,

Screenshot 20210608 144054

वही जब मंगलवार सुबह गाँव के लोग शिव मंदिर में पूजा करने पहुँचे तो मंदिर परिषर में पुजारी गोपाल मार्को खून से लथपत जमीन में मृत अवस्था मे पड़े हुए थे,,जहा मौके पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी,,घटना की खबर गाँव मे आग की तरह फैल गयी जहा मंदिर में ग्रामीणों का हुजूम लग गया वही सूचना पर तत्काल मौके पर आला अधिकारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँच गए,,वही एफएसएल की टीम द्वारा पुजारी के शव की बारीकी से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,मृतक पुजारी के बेटे ने बताया कि पिता शाश्किय कर्मचारी थे जो रिटायर होने के बाद मंदिर में ही शेवा करने लगे और शिव मंदिर में ही रहने लगे थे,,सुबह शाम सिर्फ घर पूजा के लिए आते थे,, वही लगभग 20 साल से पुजारी गोपाल मार्को मंदिर में सेवा कर रहा था पुजारी की हत्या के बाद ग्रामीणों में खासा रोष भी देखा गया वही पुलिस का कहना है कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर की बंटी-बबली की जोड़ी को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Bundeli Khabar

मानवता शर्मसार, तीन भाइयों ने अपने ही सगे भाई को कराया अग्निस्नान

Bundeli Khabar

अन्तर्राज्यीय सैक्स रैकेट का खुलासा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!