29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1644381198733
मध्यप्रदेश

शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दस दिवस में करें: कलेक्टर

Bundelikhabar

10 दिवस में क्रमोन्नति हेतु 2 सदस्य समिति गठित
सागर/ब्यूरो

शिक्षा विभाग के लंबित क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दर्ज अवश्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने क्रमोन्नति प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए । इस अवसर पर शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला कोषालय से 2 सदस्य कमेटी का गठन किया जाये एवं यह समिति दस दिवस में शिक्षा विभाग के समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण करें एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करें । कलेक्टर आर्य ने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग में कोई भी क्रमोन्नति संबंधी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।

जन सुनवाई में मौके पर ही आमजन की 105 समस्याओं का हुआ समाधान
कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जनसुनवाई में मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई की जाती है। इसी कड़ी में आज जिले के 105 आवेदकों के प्रकरणों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अखिलेष जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

लाड़ली लक्ष्मी योजना को शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Bundeli Khabar

हटाये गए आईजी: शिकाारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी शहीद

Bundeli Khabar

स्व.नारायण प्रसाद चौधरी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!