26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0111 082545
क्राइम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 4 लाख की शराब जप्त

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

-आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ी देसी शराब
-पिकअप वाहन में लोड 75 पेटी देसी शराब जप्त
-सिवनी से जबलपुर आ रहा था वाहन ,बरगी के पास पकड़ा

आबकारी विभाग की टीम की पकड़ में आया यह पिकअप वाहन सिवनी से भारी मात्रा में देशी शराब लेकर जबलपुर आ रहा था। जिसे आबकारी की टीम ने बरगी के आगे रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक ने टीम को देखकर वाहन की रफ्तार तेज कर दी। जिससे टीम को उसके सामने से हटना पड़ा और वाहन चालक तेजी से निकालते हुए आगे ले गया और टीम उसका पीछा करने लगी। कुछ दूर जाकर वाहन चालक पिकअप को सड़क के किनारे खड़ा करके जंगल की ओर भाग गया।

टीम ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। आबकारी की टीम ने वाहन को जब्त करते हुए तलाशी ली तो उसके अंदर देसी शराब के ऊपर दवाइयों के बॉक्स रखे हुए थे और उसके नीचे 75 पेटी देसी शराब रखी मिली। आबकारी की टीम ने वाहन और शराब को जब्त करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जप्त किए गए माल की कीमत लगभग 4 लाख 12 हजार रूपए बताई जा रही है। वहीं वाहन की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई। फिलहाल आबकारी टीम वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस की कार्यकुशलता से हत्या का खुलासा मात्र 24 घंटे में

Bundeli Khabar

मंदिर प्रांगण में मिला पुजारी का शव

Bundeli Khabar

अपराध पर कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!