20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आमजन हुए लाभान्वित

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
आज पाटन नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के जरिए कई लोग लाभान्वित हुए, लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण करवा कर लाभ उठाया, विराट नेत्रालय की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा लोगों की आँखों की जांच की गई।

प्राप्त जानकारी के जबलपुर शहर की जानी मानी नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको सर्जन डॉ. मनीला खत्री विराट नेत्रालय द्वारा पाटन नगर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिला एवं पुरुषों की आंखों की जाँच अत्याधुनिक मशीनों द्वारा की गई।

समर्थ मल्टीशपेशलिटी क्लिनिक एन्ड मेडिकल शॉप पर उक्त शिविर का आयोजन किया था जिसमे नगर एवं नगर के आसपास से आये लोगों ने नेत्र परीक्षण करवा कर स्वास्थ्य लाभ उठाया, विराट नेत्रालय से आईं डॉ. मनीला खत्री एवं उनकी टीम ने लोगों का परीक्षण कर निशुल्क सर्जरी हेतु विराट नेत्रालय रेफर भी किया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा का लाभ भी ले सकें, जिसमें विक्रम राठौर और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।


Bundelikhabar

Related posts

सोशल मीडिया पर महिला अपराधों को पुष्टि किए बिना प्रसारित करना दण्डनीय है

Bundeli Khabar

पंचायत एवं निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ

Bundeli Khabar

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आमजनों से रूबरू हुये कांग्रेसजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!