37.6 C
Madhya Pradesh
April 22, 2026
Bundeli Khabar
Home » आयुर्वेद महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित
मध्यप्रदेश

आयुर्वेद महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

Bundelikhabar

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

जबलपुर / ब्यूरो

राज्य शासन के आयुष विभाग के निर्देशानुसार शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सा‍लय में आज शनिवार को संस्थान के प्राचार्य डॉ. एल.एल. अहिरवार के निर्देशन में एवं डॉ. ऋतु सोनी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्संव कार्यक्रम किया गया। जिसमें कोविड की तीसरी लहर से बचने के उपायों एवं औषधियों से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही साथ महाविद्यालय के चि‍कित्सक डॉ. रवि नारायण प्रजापति, डॉ. रितु पाण्डेय, डॉ. मनीष राय एवं डॉ. सुबोध जैन के द्वारा अन्यस विद्यालयों में जाकर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें सम्मिलित रहे।

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज में 210 बच्चों का हुआ स्वर्ण प्राशन संस्कार

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव तथा नियंत्रण के तहत शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आज शनिवार को 16 वर्ष आयु वर्ग तक के 210 बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार संपन्न हुआ। स्वर्ण प्राशन संस्कार के तहत संस्था के प्राचार्य डॉ. एल.एल. अहिरवार के निर्देशन में शिशु एवं बालरोग विभाग के डॉ. गीता पाण्डेय एवं डॉ. सुनील कुमार जैन के द्वारा बच्चों का परीक्षण कर स्वर्ण बिन्दु पिलाया गया। साथ ही बच्चों को रोग प्रतिरक्षा औषधि योग का नि:शुल्क वितरण किया गया। डॉ. अहिरवार ने प्रदेश शासन द्वारा सितम्बर माह में आयोजित पोषण माह कार्यकम की जानकारी दी। उम्र के अनुसार बच्चों के उचित और संतुलित आहार का परामर्श पालकों को देकर जागरूक किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

हाई कोर्ट में सोमवार से फिर से शुरू होगी वर्चुअल सुनवाई

Bundeli Khabar

विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन

Bundeli Khabar

लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!