28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1017 160830
क्राइम

गुंडागर्दी : खेत जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराधों का बोलबाला बढ़ता चला रहा है, जिस पर प्रशासन अपना अंकुश लगाने में बोना साबित हो रहा है, जहाँ एक ओर शासन प्रशासन खुशहाल प्रदेश का सपना देख रहा है तो वहीं दूसरी ओर जमीनी सच्चाई यह है कि अपराधों में दिन दोगुनी तरक्की हो रही है, जो प्रशासन की कार्यकुशलता पर बट्टा लगा रहे हैं, एवं प्रशासन की निष्क्रियता को झलकाता है।

IMG 20211017 WA0114

एक नज़र मामले पर:
पुलिस थाना पाटन नुनसर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पडरिया से बीते रोज एक मामला सामने आया है जहाँ शुभम पटैल नामक युवक को दबंगो द्वारा इतनी बुरी तरह पीटा गया की वर्तमान में युवक ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम पटैल खेती के काम घर से खेत जा रहा था तभी गाँव के ही बलराम पटैल, ब्रजेश पटैल, अनुराग पटैल, अनिकेत पटैल एवं रामकृष पटैल ने रास्ता रोक कर लाठी एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसके चलते उसके हाथ पैर एवं सिर में गंभीर चोटें आई, उसके बाद आरोपियों द्वारा बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल फेंक गए, इस बात से यह साफ जाहिर होता है कि दबंगो को लॉ एंड ऑर्डर का कोई फर्क नहीं, पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं, आज अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं एवं पीड़ित युवक अस्पताल में पड़ा हुआ है, देखा जाए तो अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते चले जा रहे जो बड़ी-बड़ी वारदातों में भी पीछे नही हटते हैं।

IMG 20211017 WA0115

Bundelikhabar

Related posts

अपहरण: 15 लाख रुपए की माँगी फिरौती

Bundeli Khabar

बेलखेड़ा में रिश्ते हुए शर्मसार- पिता और पत्नी का डबल मर्डर

Bundeli Khabar

पालघर पुलिस ने वैन से किया 3.70 करोड़ रुपए के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार।

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!