21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 3
क्राइम

पैसों के विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली

Bundelikhabar

लवकुशनगर (मोहम्मद साजिद) – लवकुशनगर अनुविभाग अंतर्गत गौरिहार थाना के कितपुरा गाँव मे स्वातंत्र राजपूत उम्र 24 वर्ष ने अपनी पत्नी सीता राजपूत उम्र 22 वर्ष को रात को सोते समय 9:30 मे गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
घटना की जानकारी लगते ही गौरिहार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल ही मौका स्थल से घायल महिला को डायल 100 के द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार इलाज के लिए लाया गया परंतु वहा डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस द्वारा मामले की जानकारी दौरान पाया गया कि इनकी शादी 2 वर्ष पूर्व ही कितपुरा गांव के पास हि दो किलोमीटर दूर हुई थी। और मृतक महिला के माता-पिता ने शादी के दौरान हि पुत्री सीता राजपूत को एक प्लॉट दिया था परंतु पति द्वारा अपनी पत्नी पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था कि अपने पिता से ही इस प्लॉट के निर्माण कार्य के लिए पैसे लाओ। इस बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था जिसको लेकर मृतक अपने मायके चली गई थी अभी 1 दिन पूर्व ही पति मायके से पत्नी सीता को घर वापस लाया और जब रात्रि में पत्नी सो गई तब उसी दौरान पति ने गोली मारकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। गौरिहार थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूतने पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

IMG 20210524 WA0011

Bundelikhabar

Related posts

350 पाव देशी शराब सहित लेडी तस्कर गिरफ्तार

Bundeli Khabar

सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

अस्सी हजार रुपये की शराब जप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!