27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images 2
मध्यप्रदेश

ठगी: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर थमा दिया था फर्जी आदेश

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को किया तिलवारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार

जबलपुर की तिलवारा थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है यह आरोपी मेडिकल कॉलेज में नर्स चपरासी कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया करता था।

जबलपुर कि तिलवारा थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले सिंगरौली निवासी रामेश्वर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है रामेश्वर विश्वकर्मा ने शास्त्रीनगर निवासी बिहारी लाल रजक के बेटे और बेटियों की नौकरी लगाने के नाम पर बिहारीलाल से 2 लाख 10 हजार रुपए की ठगी की थी पैसे देने के बाद बहुत दिन तक नौकरी ना मिलने से जब उन्होंने रामेश्वर से बात की तब उसने नौकरी का फर्जी आदेश थमा दिया जब पीड़ित मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के पास यह फर्जी लेटर लेकर पहुंचे तब उन्होंने बताया कि यह फर्जी आदेश है जिसके बाद बिहारी लाल रजक ने तिलवारा थाना पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामेश्वर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है वहीं ठगी के पैसे आरोपी द्वारा खर्च कर लिए गए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

लखनगुवां ग्राम पंचायत में मजाक बनकर रह गया प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान

Bundeli Khabar

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जबलपुर में शुरू हुआ बूस्टर डोज लगाने का अभियान

Bundeli Khabar

ब्लैकमेलिंग: पत्रकारिता की धौंस दे कर महिला से ब्लैकमेलिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!