29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210614 WA0024
मध्यप्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ की कार्यवाही

Bundelikhabar

जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर RTO की कार्यवाही; वसूला 10500 रुपये का राजस्व
छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- विगत दिनों की तरह आज भी छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर RTO विक्रमजीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में आज छतरपुर शहर में बस स्टैंड के अतिरिक्त कहीं और से सवारी उतारने चढ़ाने वाली औऱ कोविड नियमों का पालन न करने पर 8 बसों पर चलानी कार्यवाही कर 10500 रुपये की वसूली की गई और बस ऑपरेटरो को समझाइश भी दी गई कि कोरोना कर्फ्यू काल में बस स्टैंड के अतिरिक्त कहीं और से सवारी न उतारें चढ़ाये और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क आदि का उपयोग करें । यह कार्यवाही चौबे अस्पताल तिराहा ,पन्ना नाका ,बिजावर नाका आदि स्थानों पर की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री कंग ने बताया कि माननीय कलेक्टर महोदय ने कोविड के खतरे को देखते हुए यह निर्देश दिए हैं कि बस स्टैंड के अतिरिक्त कहीं और बसें न रुकें और यह कार्यवाही आगामी समय में भी जारी रहेगी । उल्लेखनीय है कि पूर्व में RTO के द्वारा इस संबंध में बस यूनियन को एक आदेश पत्र भी जारी किया गया था । कार्यवाही में मनीष खरे , वीरेन्द्र सिंह चंदेल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

IMG 20210614 WA0025

Bundelikhabar

Related posts

बकस्वाहा आंदोलन: अमित भटनागर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हुए जटाशंकर में एकत्रित

Bundeli Khabar

पुलिस प्रशासन ने चलाया बाहन चेकिंग अभियान

Bundeli Khabar

जिले की दूकाने शत-प्रतिशत खोलने का निर्णय

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!