20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623134092186
मध्यप्रदेश

अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का अवलोकन और निराकरण भी करे- कलेक्टर

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने कैंप चल रहे हैं, पात्र व्यक्ति न छुटे सुनिश्चित किया जायें। सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का अवलोकन करे ओर निराकरण भी करे। इस आशय के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा आगामी बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी, सभी विभाग आगामी बैठक में तैयारी कर आये। आज प्रात: 11 बजे से साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर सीईटो जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एडीएम नाथू राम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे, कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो, लोग मॉस्क लगाये, कोविड बिहेवियर का पालन करे, सुनिश्चित किया जायें। राजस्व अधिकारी और ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर समन्वय कर शत-प्रतिशत सैम्पलिंग करवायें। साथ ही कहा वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत हो, पात्र लोगो की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जायें।
प्रकरण लंबित न रहे, सीमांकन, नांमातरण, बटवारा के प्रकरण लंबित न रहे। आरबीसी 6-4 के प्रकरण चैककर लिया जाये, कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। सोशल डिस्टेंस का पालन हो, राजस्व न्यायालय शुरू हो रहे हैं, सोशल डिस्टेंस का पालन हो, हाथ धोने की व्यवस्था या सेनीटाईजर रखा जायें।नगर पालिका-नगरपरिषद कचरा वाहन में कोविड प्रोटोकॉल और कोविड बिहेवियर के बारे में प्रचार-प्रसार करवाया जायें। खरीफ बोनी के बारे में भी चर्चा की और सीएम किसान योजना पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कराये, बैठक में जनपद स्तरों पर चल रहे कार्यों छत लेवल या सेट्रिंग कार्य लंबित हैं, अगले 15 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सचिव जीआरएस भ्रमण करें। साथ ही सीसी सड़क, भवन के कार्य पूर्ण करा लिये जायें। सीईओ जनपद पंचायत और प्रोग्राम कोआर्डिनेटर तत्परता से काम करें। पानी की समस्या के सबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गये, यह भी कहा बोरिंग आवश्यक हो करा ली जायें।टीकाकरण करवाये, प्रेरित भी करें,टीकाकरण चल रहा हैं, ग्राम स्तर पर अमला हैं, लोगो को प्रेरित करे और टीकाकरण करवाये। साथ ही कहा अधिकारी यह सुनिश्चित करे कोई भी कर्मचारी या उनके परिजन टीके लगने से वंचित न रहे।

FB IMG 1623134101384

Bundelikhabar

Related posts

आवश्यक सूचना: बुन्देली खबर की अपील

Bundeli Khabar

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में तान्या कान्वेंट में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Bundeli Khabar

कोरोना अलर्ट: कोरोना के इस नए अवतार ने हिला दी दुनिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!