27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0107 095713
मध्यप्रदेश

पंजाब में हुई घटना के विरोध में सांसद के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस

Bundelikhabar

पंजाब में हुई घटना के विरोध में जबलपुर भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस, जबलपुर सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस

जबलपुर/ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जबलपुर के मालवीय चौक से सिविक सेंटर तक एक मशाल जुलूस निकाला गया पंजाब सरकार की निंदा इस पूरे घटनाक्रम के दौरान की गई जबलपुर सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई घटना के विरोध में जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे वही सांसद राकेश सिंह ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार से पंजाब सरकार द्वारा खिलवाड़ किया गया है वह सरासर गलत है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस घटना की निंदा करता है और पंजाब के मुख्यमंत्री को इस पूरे घटनाक्रम की जवाबदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए अगर पंजाब के मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार आंदोलन किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

पर्यावरण संरक्षण के लिए ट्रस्ट की अभिनव पहल

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने उ.प्र.की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर किया विरोध  प्रदर्शन

Bundeli Khabar

बिजली की अघोषित कटौती से पब्लिक परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!