28.9 C
Madhya Pradesh
May 6, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानें आज का राशिफल
ज्योतिष

जानें आज का राशिफल

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज आप की योजना को साकार रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। ग्रह परिस्थिति आपके पक्ष में हैं। काम की अधिकता रहेगी, परंतु की गई मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों को लेकर कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है। यह समय किसी भी तरह की आवाजाही के लिए अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- दुकानदारी संबंधी कार्यों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। लेकिन पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा की कोई ऑफिशियल यात्रा रद्द भी हो सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती हैं। इसलिए समय रहते परिस्थितियों को संभालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम की समस्या परेशान करेगी। लापरवाही ना बरतें और और भरपूर आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। धर्म कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में समय और पैसा व्यर्थ होगा। जिसकी वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। यह समय बहुत ही सावधान और सचेत रहने का है। अनावश्यक यात्रा को करने से परहेज करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी तरह के परिवर्तन अथवा योजना बनाने के लिए अनुकूल समय का इंतजार करें। अगर साझेदारी संबंधी योजना बन तो तुरंत उस पर अमल करना सकारात्मक रहेगा।
लव- घर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। समय रहते उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई भी जोखिम लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आपको अपने कार्यों के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। मनोरंजन आदि में भी खुशनुमा दिन व्यतीत होगा।
नेगेटिव- गुस्से और ईगो जैसी गतिविधियों को अपने जीवन में स्थान ना दें। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कुछ निराशा की स्थिति रह सकती हैं।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को विदेश संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- आप घर और व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखने में सफल रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- परिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। निजी कामों को पूरा करने के लिए समय मिल जाएगा।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है। कागजी कार्यवाही में कुछ गलतियां हो सकती हैं। खर्चों के प्रति कंजूसी करना परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी इंसान से सलाह मशवरा जरूर करें। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा।
लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को जल्दी ही विदेश जाने के मौके मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। इसलिए संबंधों को मधुर बनाकर रखने के लिए सब के संपर्क में भी रहना जरूरी है। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इस समय सभी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना जरूरी है।
व्यवसाय- ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही बीतेगा। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपके फैसले सबसे ऊपर रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं। सावधान भी रहना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक मजबूती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा कोई समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी उम्मीद के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं होंगे। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। छोटी सी गलती की वजह से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।
व्यवसाय- सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तो की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खासतौर पर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। किसी मित्र के सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखना उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस में साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। इस समय किस्मत का साथ पूरी तरह मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही तरक्की भी संभव है।
लव- घर परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग आदि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं।
नेगेटिव- जलन की भावना से कोई आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए प्रतिनिधियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें।
व्यवसाय- स्थान परिवर्तन संबंधी कोई विचार चल रहा है तो उस पर जरूर अमल करें। बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए सही समय है। आपके लिए लाभदायक रहेगा। राजकीय कार्य भी सफलता और सुगमता से संपन्न होंगे।
लव- घर के माहौल को अनुशासित तथा खुशनुमा बना कर रखने में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव और अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद समाप्त होगा। आप अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रिय जन से मुलाकात सबको खुशी देगी। साथ ही आपसी विचार विमर्श द्वारा कई नई बातों की जानकारी भी मिलेगी।
नेगेटिव- यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य ना करें। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें, अन्यथा पेनल्टी देने जैसी स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय नुकसान होने की भी आशंका है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। अधिक मेहनत के साथ साथ कुछ समय आराम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- इस समय जीवन में नयापन लाने के लिए कुछ प्रयास करें। इससे कुछ समय से चल रही किसी चिंता अथवा तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकालें।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास भी आ सकती है। कार्यों में अनावश्यक विलंब और रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। किसी एमएलए या राजनेता से फायदेमंद मुलाकात हो सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने डिपार्टमेंट में दबदबा बना रहेगा।
लव- परिवार के साथ कोई धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए सलाह मशवरा भी होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ तनाव आपकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- यह समय आत्म अवलोकन तथा आत्म मंथन करने का है। इससे आपको मन में चल रहे कई प्रश्नों का समाधान मिलेगा। सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान देने के साथ-साथ संबंधों के लिए भी समय निकालना जरूरी है।व्यवसायिक तनाव की वजह से भी घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत और समय देने की जरूरत है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम को शुरुआत करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजना को भी स्थगित करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपकी मान हानि का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है । ज्यादा भीड़ भाड़ और पोलूशन जैसे इलाके मैं जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। विनम्रता व सौम्यता से फसा हुआ पैसा निकालने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखल अंदाजी करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन आप विवेक पूर्ण तरीके से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है।
लव- दांपत्य जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें।
स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। योगा और व्यायाम अवश्य करें। उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

75 साल बाद शनि अमावस्या पर बन रहा यह योग-संयोग

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा हो आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!