21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1641098442686
मध्यप्रदेश

छतरपुर:कलेक्टर ने रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

Bundelikhabar

किशोरों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की,कोविन पोर्टल पर शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

छतरपुर/शमीम खान

कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर ने जिले के 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी से देश के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। सभी पात्र बच्चों के परिजन से आग्रह है कि टीकाकरण के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएँ। कोविड की तीसरी लहर और न्यू वेरिएंट के संक्रमण को कमतर करने के लिये भारत सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष के किशोरों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिये टीकाकरण लगाने का फैसला लिया है। टीका लगवाने के साथ-साथ समाज के सभी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिये मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, भीड-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचना और कोविड गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य है।

जिले में भी 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु के किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। एक जनवरी से कोविन एप एवं कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। ऐसे बच्चे जिनका जन्म वर्ष 2007 या उसके पहले हुआ है, वे रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा

Bundeli Khabar

NSUI ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न करने पर 20 हजार का जुर्माना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!