30.5 C
Madhya Pradesh
May 7, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा रहेगा 2 जनवरी का दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा रहेगा 2 जनवरी का दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों मैं कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी। घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- आत्म चिंतन करने से मानसिक सुकून मिलेगा तथा इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना इस समय उचित नहीं है। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- नई व्यवसायिक योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। अभी यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। पैसे की उधारी संबंधी लेन-देन के वक्त वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। कार्यभार की अधिकता की वजह से आज भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी विशेष प्रतिभा को उभारने में भी समय दे। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकते हैं, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें। यह समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान निकालने में व्यतीत करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवस्था रखने के लिए ज्यादा कोशिश करनी होगी। इस समय आमदनी कम ही रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे।
लव- घर परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज ऐसे संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं। सकारात्मक रहने का प्रयास करें तथा योग अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहेंगे। उनकी कोई दबी हुई प्रतिभा भी उभर कर बाहर आएगी। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद दूर होगा। आपसी संबंध भी बेहतर हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी भी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे। अपने खर्चों पर कटौती करना जरूरी है। वरना, बजट बिगड़ने से तनाव हो सकता है। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक भरोसेमंद पार्टियों द्वारा नए प्रस्ताव मिलेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस संबंधी उधार लेने की कोशिश न करें। अभी इसको उतारना बहुत ही मुश्किल रहेगा।
लव- घर का वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी परेशानियां जैसे नजला जुखाम बुखार आदि से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में समय व्यतीत करें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी से सहायता की अपेक्षा ना रखकर अपने कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। इससे आपकी जीवनशैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आप के ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए।मकान गाड़ी आदि से संबंधित कागजातों को संभाल कर रखें।
व्यवसाय- वर्तमान स्थिति में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। इस समय बिजनेस के काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। क्योंकि तैयार माल रुक भी सकता है।अपने किसी लक्ष्य के प्रति रुकावट आने से घबराए नहीं, पूरी मेहनत से प्रयासरत रहें।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या सकते हैं। खानपान तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- जीवन में कुछ नयापन लाने की कोशिश आपको ऊर्जावान रखेगी। मन में चल रही कोई दुविधा दूर होगी। आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम रखेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।अकारण ही गुस्से और आवेश में आना जैसी नकारात्मक गतिविधियों पर काबू पाएं। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना किसी भी दृष्टि से अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में जिन कामों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, आज उनके समाधान की आशा दिखेगी। मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। इसके परिणाम निकट भविष्य में सकारात्मक मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव रहेगा। ध्यान रखें इसका असर आपकी परिवार की सुख शांति भंग कर सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय सभी सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से पॉजिटिव रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखना तथा उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना लाभदायक रहेगा। युवाओं को भीअपने कैरियर संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- मानसिक तथा आत्मिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियां अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना जरूरी है इस समय सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर भरोसा ना करें। बिना तथ्य को जाने कोई भी निर्णय ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है।साथ ही प्रत्येक कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे।
लव- व्यस्तता की वजह से आप घर में रहकर भी घर परिवार के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। लेकिन परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। उनके शुभ फल की उम्मीद से ज्यादा मिल सकते हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- अपने कार्यों को खुद ही बुरा करने का यथासंभव प्रयास करें। किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखे। उम्मीद टूटने से मन व्यथित हो सकता है। कल्पनाओं में ना जी कर हकीकत में आए और जीवन की वास्तविकता को समझें।
व्यवसाय- ये समय उन कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल है, जो पिछले कुछ समय से अधूरे चल रहे थे। व्यवसाय संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव भी मिलेंगे। कर्मचारियों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा।
लव- परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी , जैसे कब्ज, अफारा,गैस आदि परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- अचानक ही कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जो आपकी उन्नति में मददगार रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद रहेगा। आपका सकारात्मक नजरिया आपकी उन्नति और आत्मिक उत्थान में भी सहायक रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। वरना अकारण ही कोई झगड़ा या झंझट जैसी स्थिति बन सकती है। अपने ऊपर काम का बहुत ज्यादा ना लादे। इसकी वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न दें। बेहतर होगा ज्यादातर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के जरीये पूरे करने की कोशिश करें। ऑफिस के कार्यों को घर से करने पढ़ सकते हैं।
लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा।प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत अधिक दिमागी व शारीरिक कार्य करने की वजह से सिर दर्द और थकान की समस्या भी बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जोकि लाभदायक रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका कोई खास कार्य भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- आपकी सफलता की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थ की भावना से आप के साथ नजदीकियां बनाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। भाइयों के साथ किसी तरह के मनमुटाव की भी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति और आपका भाग्य आपको सहयोग कर रहे हैं। परंतु दूसरों के निर्णय की बजाए स्वयं के निर्णय ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है इसलिए प्रयासरत रहे। किसी भी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा।
लव- दिन भर की व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। तथा घर में भी और सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित ध्यान रखें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- रिश्तेदारी अथवा सामाजिक किसी समस्या को सुलझाने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। बहुत समय बाद शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने कामों में ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। बेहतर होगा कि कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाएं, साथ ही व्यापार से संबंधित कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी। परंतु पैसा आने के साथ-साथ जाने का भी रास्ता तैयार रहेगा। उचित बजट बनाकर रखें।
लव- घर तथा परिवार जनों के बीच आपकी उपस्थिति सबको खुशी प्रदान करेगी। समझदारी से समस्याओं का हल निकालने से परिस्थितियां भी अनुकूल रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। आपके कार्यों की भी तारीफ होगी और लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब सी उदासी महसूस होगी, तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- ये समय जल्दबाजी का नहीं है। बिजनेस में कोई भी मजबूत फैसला बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है। राजनैतिक और महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क मजबूत करें। ये आपको भविष्य में फायदा देंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी गतिविधियों को अवश्य शेयर करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी।
स्वास्थ्य- बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूर रहे। इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाकर रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार तथा नजदीकी संबंधियों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवा वर्ग को भी अपने किसी कार्य की सफलता पाने में प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी।
नेगेटिव- गुस्से और जिद जैसे नकारात्मक बातें संबंधों को खराब भी कर सकती हैं। मानसिक सुख शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना ही पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्टाफ और कर्मचारियों का भी योगदान मिलेगा। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें, इंक्वायरी भी हो सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि ना ले, इसका दुष्प्रभाव आपके ग्रस्त जीवन पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने पदार्थों के सेवन से परहेज करें। तथा अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!