22.8 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0516 085148
मध्यप्रदेश

पीएम आवास के नाम पर पंचायत सचिव ने लगाया हितग्राहियों को चूना

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

बरगी विधानसभा के विधायक संजय यादव ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

पीएम आवास के नाम पर पंचायत सचिव ने लगाया हितग्राहियों को चुना बरगी विधानसभा विधायक ने मीडिया के सामने पेश किए सबूत

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कांग्रेस के कद्दावर नेता संजय यादव ने अपनी ही विधानसभा के जनपद पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं इतना ही नहीं उन्होंने जनपद पंचायत सचिव ओम प्रकाश जो कि शहपुरा जनपद के सचिव हैं उनके द्वारा पीएम आवास के नाम पर भ्रष्टाचार करते हुए 984 पात्र हितग्राहियों के नाम पीएम आवास योजना से काटकर ऐसे पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जिन्हें पीएम आवास की पात्रता नहीं थी उन्हें पीएम आवास का लाभ जनपद पंचायत के सचिव ओम प्रकाश के द्वारा दिया दिलवाया गया वही पीएम आवास के नाम पर शाहपुरा जनपद में भाजपा नेता के करीबियों को फायदा पहुंचाते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है शहपुरा जनपद सचिव द्वारा बिना जीएसटी के नंबर के बिलों की पेमेंट भी की गई वही इसको लेकर कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई अभी तक अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का ठोस कदम जनपद पंचायत के सचिव के ऊपर नहीं उठाया गया जिससे मजबूर होकर उन्होंने पूरा मामला मीडिया के सामने रखा है वहीं उन्होंने सरकार को भी पीएम आवास के नाम पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं।

विधायक संजय यादव का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीबों को अपना घर देने के लिए बनाई गई थी पर उनकी सरकार के ही अधिकारी और उनकी पार्टी के ही लोग इस योजना के नाम से करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार कर रहे हैं और अपात्र लोगों को योजना का लाभ दे रहे हैं और जो यह योजना के पात्र है उन तक लाभ सरकारी कुर्सी पर बैठे अधिकारियों द्वारा नहीं पहुंचाया जा रहा वही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी इस योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया है पीएम आवास के मकानों का निर्माण का ठेका भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही मिलता है जिससे वह जमकर इस में धांधली करते हुए जमकर लाभ कमा रहे हैं घटिया मटेरियल का उपयोग भी मकानों के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी के ठेकेदार करते हैं जिसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है और उनकी विधानसभा क्षेत्र में लगातार इस तरीके के मामले सामने आ रहे हैं पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे इसलिए उन्हें मजबूर होकर पत्रकार वार्ता के माध्यम से पूरे भ्रष्टाचार का खुलासा करना पड़ा।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: कृषि विभाग की मनमानी किसानों पर भारी

Bundeli Khabar

ग्राम पंचायत धरमपुरा की गंदगी पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

Bundeli Khabar

छतरपुर:तीन दिन खजुराहो प्रवास पर रहेंगे महामहिम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!