20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

अब मामला महामहिम के पास: लग सकती है पंचायत चुनाव पर रोक

Bundelikhabar

सौरभ शर्मा/एडिटर इन चीफ
मध्य प्रदेश के त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव में जो घटना क्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था अब उस पर विराम लग सकता है क्योंकि चुनाव को रोकने के लिए आज एक सहमति बनते हुए केबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है एवं प्रस्ताव पारित हो कर महामहिम राज्यपाल महोदय के पास पहुंच गया है।

आज रविवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिवराज सरकार द्वारा पंचायत चुनाव अधिनियम के तहत जारी अध्यादेश निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसे पंचायत मंत्री महेन्द्र सिसोदिया ने रखा था। कैबिनेट ने राज्यपाल को अध्यादेश निरस्ती मंजूरी के लिये भेजा है। संभावना जताई जा रही है कि राज्यपाल प्रस्ताव पर मोहर लगाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव निरस्तीकरण के लिए निर्देश दे सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अपराधों पर अंकुश लगाने में असमर्थ पाटन पुलिस

Bundeli Khabar

पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को CM शिवराज की बड़ी सौग़ात

Bundeli Khabar

आवास लोन के नाम पर ठगी करने वाले दंपत्ति समेत बैंक के अधिकारियों पर जबलपुर ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!