30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1639245750959
मध्यप्रदेश

छतरपुर: कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundelikhabar

छतरपुर/ब्यूरो
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शनिवार को बड़ामलहरा तहसील क्षेत्र के किए गए आकस्मिक निरीक्षण में ग्राम सिमरिया, कुंवरपुरा कला में मनरेगा के निर्माणाधीन कार्यों सहित गौशाला, पीएम ग्रामीण आवास तथा सेपरेशन यूनिट और नाडेप निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए की आवारा पशुओं को गौ-शालाओं में रखें तथा मनरेगा योजना सहित पीएम ग्रामीण आवास के अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये। कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम ग्रामीण आवास के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले भर में आवार पशुओं को गौ-शालाओं में रहने का प्रबंधन कराया जाएगा। इस हेतु क्षेत्रीय एसडीएम और जनपदों के सीईओ को निर्देशित किया गया है। समय-समय पर तहसीलों के आकस्मिक निरीक्षण में गौ-शालाओं में रखे गए पशुओं की जानकारी ली जाएगी और इस व्यवस्था को और पुख्ता बनाया जाएगा। सीईओ जनपद दायित्व निर्वहन करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

ठगी: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर थमा दिया था फर्जी आदेश

Bundeli Khabar

सचिव ने निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर चाचा के नाम कर दिया लाखों का भुगतान शासकीय राशि का जमकर किया बंदरबांट 

Bundeli Khabar

डॉक्टर प्रोटेक्शन एक बार सवालों के घेरे में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!