22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 3 3
मध्यप्रदेश

लोक अदालत में हुई ऐई साहब की मरम्मत

Bundelikhabar

भोपाल/ ब्यूरो
लोक अदालत में मामले सुलझाए जाते हैं एवं लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा किया जाता है किंतु शिवपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ आम लोगों ने ऐई साहब की मरम्मत कर दी, मामला जुड़ा था बिजली से जहाँ बिजली का बिल जमा होने के बाद भी साहब ने प्रकरण बना कर लोक अदालत में पेश कर दिए।

न्यायालय में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में शनिवार की दोपहर उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बनाए गए बेजा कोर्ट प्रकरणों से तंग आकर कंपनी के सहायक यंत्री आरएस भदौरिया की जमीन पर लेटाकर लात-घूसों से मारपीट कर दी, सहायक यंत्री भदौरिया ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कि जब वकीलों और पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एई भदौरिया को भीड़ से बचाया. नेशनल लोक अदालत में पहुंचे उपभोक्ताओं में सैंकड़ों उवभोक्ता ऐसे थे जो बिल जमा कर चुके थे. बावजूद इसके उनका कोर्ट प्रकरण बना कर न्यायालय में पेश कर दिया. वहीं दूसरी ओर कई लोगों को एक कनेक्शन के दो-दो बिल पकड़ा दिए गए थे. वहीं एई भदौरिया उपभोक्ताओं की सुनने तैयार नहीं हो रहे थे इसलिए उपभोक्ताओं ने पिटाई कर दी।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर किया सड़क सत्याग्रह

Bundeli Khabar

डीजीपी का आदेश: अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों एवं किराएदारों का होगा चरित्र सत्यापन

Bundeli Khabar

हल्दी-चावल को न्योतो है, टीका लगवावे आने है।

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!