22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1639245467283
मध्यप्रदेश

केन्द्रीय जेल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल परिसर में आज शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत में खण्डपीठ द्वारा आपराधिक प्रकरण में शमनीय अपराध के आधार पर प्रकरण का निपटारा किया गया। पीठासीन अधिकारी श्री विजय कुमार पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश रेल्वे कोर्ट, जबलपुर के समक्ष एक बंदी का प्रकरण निपटारे हेतु रखा गया, जोकि शमनीय अपराध के आधार पर निराकृत किया गया।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन सहायक जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय, श्री कुलदीप सिंह ठाकुर तथा रेल्वे कोर्ट स्टाफ श्री परमेश्वर यादव, श्री मनोज जायसवाल, प्रमुख मुख्य प्रहरी श्री सीताराम अठिया, लेखापाल श्री राहुल चौरसिया, प्रहरी श्री संदीप खरे, श्री आशीष हिडाऊ तथा जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स के सहयोग से सम्पन्न हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना वेक्सीनेसन प्रचार वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Bundeli Khabar

नर्मदा महोत्सव की तैयारियों को ले कर कलेक्टर के निर्देश

Bundeli Khabar

खुला रिजल्ट: छोटे छोटे बच्चों को मिला परीक्षा का परिणाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!