28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 24
मध्यप्रदेश

कैसा रहा कोरोना वैक्सीनेशन महाभियान का दूसरा दिन

Bundelikhabar

कोरोना वैक्सीनेशन महाभियान:-
दूसरे दिन भी हुआ रिकार्ड वैक्सीनेशन
30 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध शाम तक लगाई गई 46 हजार डोज
कलेक्टर ने नागरिकों का माना आभार

जबलपुर / ब्यूरो

कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज गुरुवार को भी जबलपुर जिले में रिकार्ड वैक्सीनेशन हुआ। महाअभियान के दूसरे दिन भी 30 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध जिले में 46 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। दूसरे दिन हुए वैक्सीनेशन की यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। आज हुए वैक्सीनेशन की ऑनलाइन एण्ट्री की प्रक्रिया देर शाम तक जारी थी।


कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे दिन भी रिकार्ड वैक्सीनेशन होने पर जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा समाजसेवी संस्थाओं का आभार जताया है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन भी कोरोना का टीका लगाने लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने लोग पहुंचने लगे थे। इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की संख्या भी खासी थी।


कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे दिन वैक्सीन लगाने जबलपुर शहर में 100 तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में करीब टीकाकरण बनाये गये थे।
बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण के पहले दिन कल बुधवार 25 अगस्त को जबलपुर जिले में 60 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध 79 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

FB IMG 1630006080346

Bundelikhabar

Related posts

नोगांव पुलिस ने 02 अवैध 315 बोर के कट्टा एवं 03 जिंदा कारतूस सहित 01को किया गिरफतार

Bundeli Khabar

गीता सार होगा पाठ्यक्रम में शामिल पुजारियों को मिलेगा वेतनमान

Bundeli Khabar

अब बिजली बिल की उगाही करेंगे स्थानीय युवक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!