22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211109 WA0004
महाराष्ट्र

सांसद डा. श्रीकांत शिंदे की प्रयास से आगरी-कोली एवं वारकरी समाज की भवन के लिए 15 करोड़ रुपए की निधी मंजूर

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार / मुम्बई

डोम्बिवली : सांसद डा. श्रीकांत शिंदे की प्रयास से आगरी-कोली एवं वारकरी समाज की भवन के लिए 15 करोड़ रुपए की निधी मंजूर की गई है। सांसद शिंदे के अनुसार ठाणे महानगर पालिका के अधीन दिवा के बेतवड़े गांव की आरक्षित भूखंड पर आगरी-कोली एवं वारकरी भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगरविकास मंत्रालय ने 15 करोड़ रूपए मंजूर किया है। मंजूर निधी से आगरी-कोली एवं वारकरी समाज के भवन निर्माण का कार्य प्रशस्त हो गया है। कल्याण के सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि अग्रिम कार्रवाई सुरू है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आगरी समुदाय के लिए उनकी संस्कृति को संरक्षित करने एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले स्थानीय नगरसेवक रमाकांत मढवी, सुनीता गणेश मुंडे, दर्शन चरणदास म्हात्रे, दीपक नामदेव जाधव ने भवन बनाने की मांग किया था, जिसके लिए सांसद शिंदे निरंतर प्रयास कर रहे थे। लगातार किए गए प्रयास के बाद नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने दिवाली के ऐन वक्त पर निधी मंजूर किया है, जो आगरी समुदाय के लिए तोहफा माना जा रहा है। इसके लिए आगरी-कोली एवं वारकरी बंधुओं ने नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण के सांसद डा. श्रीकांत शिंदे को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।


Bundelikhabar

Related posts

नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा माँ कुष्मांडा के हाथों किया गया पौधरोपण

Bundeli Khabar

बोरिवली में अगले सप्ताह खादी महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar

‘लेण्ड बॅंक’ तयार करण्यासाठी मंत्री रवींद्र चव्हाण यांचे निर्देश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!