23.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211109 WA0006
देश

पूर्व एमएलसी की दादागिरी वेतन का हिसाब मांगने पर बंधक बनाकर कर्मचारि के साथ मारपीट

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

डोम्बिवली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व एमएलसी एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त पर मारपीट का आरोप लगा है। यह घटना डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस स्टेशन की है। दत्त के गैस एजेंसी में 20 साल से काम करने वाले राज यादव नामक एक कर्मचारी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई है। राज ने अपने वेतन का हिसाब मांगा था और दीपावली के दरम्यान बीमार होने की वजह से वह काम पर नहीं आया। जिसके कारण उसे 4 घन्टे कार्यालय में बंधक बनाकर रखा गया, उसके बाद उसकी पिटाई की गई। राज यादव नामक कर्मचारी ने पूर्व एमएलसी संजय दत्त पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विष्णुनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बतादें कि डोंबिवली वेस्ट के अंबिकानगर में ‘शक्ति भारत गैस’ नामक एजेंसी है, जिसके मालिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व एमएलसी एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त की है। राज यादव पिछले 20 साल से इसी एजेंसी में काम करता है। बताया जाता है कि वेतन को लेकर पहले बहस हुई उसके बाद उसे कार्यालय में बन्द कर सजंय दत्त और उनके सहयोगियों ने पिटाई की।आगे की जाँच विष्णुनगर पुलिस कर रही है ।


Bundelikhabar

Related posts

स्वार्थ के संगीत में दबे विनाश की सुनामी के संकेत

Bundeli Khabar

तरुण मित्र के पत्रकार अशोक तिवारी के घर मे घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग

Bundeli Khabar

साम्प्रदायिक झंडों के जुनून को राष्ट्रप्रेम की दिशा में परिवर्तित कर गया तिरंगा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!