28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 15
मध्यप्रदेश

जबलपुर में बढ़ता डेंगू का कहर

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में लगातार बढ़ रहे वायरल फीवर और डेंगू के मरीजों की संख्या पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की संख्या के आंकड़े को छुपाने का खेल किया जा रहा है जबलपुर के सरकारी अस्पताल विक्टोरिया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर के मरीजों को पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं मिल पा रही हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बयान दिए जा रहे हैं कि जबलपुर में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है जबकि स्थिति इससे उलट है दोनों सरकारी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और प्राइवेट अस्पतालों की बात ही अलग है स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जबलपुर में डेंगू के 588 मरीज मिले हैं वही मामले में जिला मलेरिया अधिकारी आरके पहरिया का कहना है कि जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार फीवर क्लिनिको के माध्यम से वायरल और डेंगू की जांच की जा रही है जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम लगाई गई है जोकि स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।

वहीं जिला मलेरिया अधिकारी आरके पहाड़िया का कहना है कि आम नागरिकों को भी अभी एहतियात बरतने की जरूरत है मच्छरदानी का प्रयोग आम नागरिकों को करना चाहिए जिससे कि मच्छर ना काट सकें और अनावश्यक घरों में पानी जमा न होने दें जिसमें की डेंगू मलेरिया का लारवा ना पनप सके वहीं जागरूकता के लिए भी लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों के माध्यम से भी लोगों का इलाज किया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर: उज्वला गैस कनेक्शन के संबंध में नए नियम

Bundeli Khabar

धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स 27, 28 व 29 मई को

Bundeli Khabar

लोकायुक्त कार्यवाही: सहायक समिति प्रबंधक रिश्वत को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!