26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210924 WA0037
मनोरंजन

शेमारूमी पर ‘गन्स ऑफ बनारस’ का डिजिटल प्रीमियर

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : शेमारूमी ने हाई- ऑक्टेन हिंदी ऐक्शन फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ का डिजिटल प्रीमियर प्रस्‍तुत किया। यह रोमांचक एक्‍शन ड्रामा सभी क्षेत्रों के दर्शकों के लिए अब शेमारूमी पर उपलब्ध होगा। प्रशंसकों के साथ, यह बॉलीवुड प्रीमियर सितंबर 2019 में इसके लॉंच के बाद से दर्शकों ने इसे खूब सराहा है।

रोमांचक फिल्म गन्स ऑफ बनारस को वीकेंड पर देखना काफी शानदार रहेगा क्योंकि इसके कई तगड़े ऐक्शन सीन्स एवं ड्रामा, पवित्र शहर, बनारस की पृष्टभूमि में हैं। फिल्म के कलाकारों में करण नाथ और नतालिया कौर प्रमुख भूमिकाओं में हैं साथ ही ज़रीना वहाब, विनोद खन्‍ना, शिल्‍पा शिरोडकर, अभिमन्‍यु सिंह एवं तेज सप्रू सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तमिल मूवी, पोल्लाधवन की रीमेक है, जिसकी कहानी गुड्डू (करण नाथ) के ईर्द-गिर्द घुमती है और इसमें दिखलाया गया है कि किस तरह से वो अपराध की दुनिया में प्रवेश कर जाता है। इस फिल्म को संगीत दिया है, संगीत निर्देशक सोहैल सेन ने। वेत्रिमारन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्देशक शेखर सूरी हैं।
शेमारूमी पर प्रीमियर की गई कुछ पहली डिजिटल फिल्मों में वनडे: जस्टिस डिलिवर्ड, पहाड़गंज, दूर के दर्शन, एसपी चौहान: ए स्ट्रगलिंग मैन, इक्कीस तारीख – शुभ मुहुर्त, गोन केश, अम्मा की बोली, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?, शर्माजी की लग गयी और माय क्लाइंटस वाइफ व अन्य शामिल हैं जिन्हे दर्शकों ने जी भरकर अपना प्यार दिया और सराहा है।

शेमारूमी के बॉलीवुड प्रीमियर ने उन दर्शकों के लिए विभिन्न जोनर्स की फिल्में लायी है जिनके थियेट्रिकल रिलीज के दौरान उन्हें देखने से वो चूक गये हों। बॉलीवुड प्रीमियर ने इस कमी को दूर किया है और यह सुनिश्चित किया है कि बॉलीवुड की मनोरंजक फिल्में लक्षित दर्शकों तक पहुंचती रहें और इस प्रकार, इसे डिजिटल प्लेटफार्म के सर्वाधिक मांग वाले इनोवेशंस में से इसे एक बनाया है।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेता-निर्देशक हेमवंत तिवारी की फिल्म ‘माली – द गार्डनर’ का मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर

Bundeli Khabar

घनश्याम कोलंबे, अमेरिकन एक्सीलेंट अवार्ड और बिजनेस आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

Bundeli Khabar

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!