28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210527 WA0004
मध्यप्रदेश

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम द्वारा की गई छापामार कार्यवाही

Bundelikhabar

बिजावर(हुसैन निज़ामी)- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर बिजावर क्षेत्र अंतर्गत महुआझाला शासकीय उचित मूल्य विक्रय केंद्र पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया द्वरा छापामार कार्यवाही की गई। अनेक ग्राम वासियों द्वारा अनाज ना मिलने की लगातार शिकायतें की जा रही थी।,शिकायत की जांच करने जब एसडीएम बिजावर मोके पर पहुंचे तो वहां काफी अनियमितताएं मिली।,तोल कांटे में भी गड़बड़ी पाई गई तो वही राशन की दुकान पर दर्जनों राशन कार्ड पाए गए और शासकीय दुकान का राशन अवैध रूप से अन्य स्थान पर भारी मात्रा में मिला एवं स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई। उचित मूल्य की दुकान के प्रबंधक श्याम सुंदर पाठक एवं विक्रेता राज बहादुर सिंह मौके से नदारत हो गए। वहीं कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह द्वारा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना काल मे निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में भूखा न रह सके परंतु कुछ भ्रष्ट लोगों के कारण शासन की योजनाओं पर बट्टा लग रहा है। और गरीबों के हक का राशन बाजार की शोभा बढ़ा रहा है।

IMG 20210527 WA0005
मौके पर मील राशनकार्ड


Bundelikhabar

Related posts

फ्लाइंग सिक्ख अलविदा

Bundeli Khabar

अतिक्रमण: प्रसाशन ने मुक्त कराई 13 करोड़ 50 की भूमि

Bundeli Khabar

प्रदेश के मुखिया ने औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को किया निलंबित तो अधीक्षक को किया सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!