29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
images 1 5
उत्तरप्रदेश

दुघर्टना: सड़क हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़ : रिश्तेदारी से घर जा रही महिला मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई। जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई हैं।राहगीरों ने घायल महिला को सीएचसी पट्टी भेजा है जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रानीगंज मार्ग पर गडौरी गांव के समीप सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। जिसमें बाइक पर पीछे बैठी सुनीता देवी 45 बेलारामपुर गांव अचानक बाइक उछलने पर सड़क पर गिर गई। और उनका सर फट गया।राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पट्टी भेजा है जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

IMG 20210914 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

पुलिस अधीक्षक को गांधी जयंती पर पुलिस पदक

Bundeli Khabar

लखीमपुर खीरी हादसा: दो किसानों की मौत कई घायल

Bundeli Khabar

हाई कोर्ट में पेशी पर गए डीजीपी की बढ़ी मुश्किलें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!