23.4 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210914 WA0014
उत्तरप्रदेश

82 साल की वृद्धा घर से हुई गायब

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश
पट्टी : 82 वर्ष की एक वृद्धा सुबह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी तो वृद्धा के बेटे ने रिश्तेदारों और संबंधित आसपास के लोगों से पता किया कुछ पता नहीं चलने पर वृद्धा के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार डेईडीह धौराहरा के रहने वाले अब्दुल्ला पुत्र मुंशी रजा ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका जमीनी विवाद दीवानी न्यायालय में काफी दिन से चल रहा है उसी मामले में बीते 10 सितंबर को तारीख पेशी होने के कारण उसकी माता का साबिरा बेगम उम्र 82 घर से सुबह 8:00 बजे निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई, परिवार सगे संबंधी तथा रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी जब वृद्ध महिला का कुछ पता नहीं चला तो महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई।


Bundelikhabar

Related posts

लोगों से धोखा धडी कर पैसे ठगने वाले 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत पर परिजनों में मचाया कोहराम

Bundeli Khabar

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!