26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0914 004137
मध्यप्रदेश

रिश्वतखोरी में एसआई रंगे हाथ धराये गए

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक रिश्वत खोर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया, लोकायुक्त एसपी ने बताया कि रेत घाट तलैया इलाके में रहने वाले मसूद अली ने 23 अगस्त को लोकायुक्त से शिकायत की थी. मसूद ने बताया था कि 9 अगस्त को उनके भतीजे का होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के पास कुछ लड़कों से विवाद हो गया था. जिसके बाद रिपोर्ट मिसरोद थाने में दर्ज कराई गई. दूसरे पक्ष के लोगों ने काउंटर केस किया था. इस मामले में भतीजे की गिरफ्तारी नहीं कराने को लेकर भोपाल के मसरोड थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत ने रिश्वत की बात की थी, सब-इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत को एक युवक को जमानत देने के बदले में 8500 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रकाश राजपूत ने थाने से जमानत देने के लिए युवक से 10 हजार रुपए की मांग की थी. रिश्वत की रकम लेने के लिए सब-इंस्पेक्टर खुद थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर रेत घाट पहुंचे थे।

लोकायुक्त को फरियादी मसूद अली ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत ने 10 हजार रुपए देने पर जमानत देने की बात कही थी, लेकिन 8500 रुपए में सौदा तय किया गया. वहीं मसूद की शिकायत के बाद जब जांच की गई तो इसे सही पाया गया. जिसके बाद लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता मसूद के साथ मिलकर सब-इंस्पेक्टर को वीआईपी रोड गौहर महल के पास रिश्वत देने के लिए बुलाया. जैसे ही मसूद ने रिश्वत की रकम सब इंस्पेक्टर को दी, उसी समय मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया. लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.


Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर में कोविड संक्रमण से हुई एक और मौत, आंकड़ा पहुँचा 801

Bundeli Khabar

बाबा साहेब ने देश की संस्कृति को जोड़ने के लिये संविधान बनाया, भाजपा ने संविधान में छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या की: कमलनाथ

Bundeli Khabar

पशु चिकित्सालय में धड़ल्ले से चल रहा इंसानों का इलाज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!