16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA00323
महाराष्ट्र

पीडब्लूडी अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bundelikhabar

पीडब्लूडी के अभियंता को ठाणे एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : भूमि अधिग्रहण मामले में जमीन का मूल्यांकन रिपोर्ट देने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत लेने वाले पीडब्लूडी वर्ग 2 के शाखा अभियंता अविनाश पांडुरंग भानुशाली को ठाणे एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बतादें कि मुंबई- वडोदरा महामार्ग में गई जमीन का भू-संपादन कर उसका रिपोर्ट देने की एवज में शाखा अभियंता अविनाश पांडुरंग भानुशाली ने पहले चार लाख रूपए ले लिया था।

IMG 20210913 WA00322

गुरुवार 9 सितंबर को जमीन का मूल्यांकन करने के बाद अभियंता भानुशाली ने शिकायतकर्ता को रिपोर्ट देने के लिए फिर से एक लाख रूपए की डिमांड की। पीड़ित ने इस बात की जानकारी ठाणे एन्टी करप्शन ब्यूरो को दी। सोमवार दोपहर को ठाणे एन्टी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने कल्याण स्थित पीडब्लूडी कार्यालय में जाल बिछाकर शाखा अभियंता अविनाश भानुशाल को एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी के अधिकारी अभियंता भानुशाली से पूछ ताछ कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Bundelikhabar

Related posts

समाजसेवियों को मिला वॉकहार्ट फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड

Bundeli Khabar

शंभर टक्के लसीकरण केल्याबद्दल नारिवली ग्रामपंचायतीचा

Bundeli Khabar

सोनाळे ग्रामपंचायत कडून कोरोना रुग्णांसाठी आर्थिक मदत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!