23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220409 WA0006
महाराष्ट्र

समाजसेवियों को मिला वॉकहार्ट फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। प्रति माह 7 तारीख को समाज में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाजसेवा में योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए वॉकहार्ट फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड का ऑनलाइन समारोह किया जाता है। वॉकहार्ड फाउंडेशन द्वारा यह सिलसिला लॉकडाउन से निरंतर चला आ रहा है।

इस महीने सामाजिक संस्था ‘गूँज ए वॉइस एन ईफोर्ट सोशल इंटरप्राइज, पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी), शाइना चुडासमा (फैशन डिजाइनर, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता), सोनाली श्यामसुंदर (उर्मी फाउंडेशन), सुदीप सिन्हा (निदेशक हंस फाउंडेशन) को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वॉकहार्ट फाउंडेशन के सीईओ, डॉ हुज़ (हुज़ैफ़ा खोराकीवाला) कहते हैं कि चयनित व्यक्तियों को एक कठिन शोध प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया, और यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए उपयुक्त है। हम भविष्य में उनकी और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

शिवसेना प्रणित न्यु हिंदुस्थान कामगार सेना, अर्जुनली युनिट च्या नाम फलकाचे अनावरण

Bundeli Khabar

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Bundeli Khabar

विधीमंडळाच्या पायऱ्यांवर विरोधकांकडून ठाकरे सरकारविरोधात जोरदार घोषणाबाजी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!