26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0913 192623
हेल्थ

वायरल फीवर के नए वेरिएंट ने उड़ाई स्वास्थ्य विभाग की नींद

Bundelikhabar

जबलपुर / संवाददाता

जबलपुर में डेंगू और चिकनगुनिया के बाद अब नए तरीके के वायरल फीवर ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की नींद उड़ा दी है जहां जबलपुर में 399 डेंगू के मरीज है वही चिकनगुनिया के 35 मरीज जबलपुर में है जिसके बाद अब जबलपुर में एक नए तरीके के वायरल फीवर को भी स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर देख रहे हैं जिसमें पीड़ित मरीज की डेंगू और चिकनगुनिया रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी बुखार बना रहता है।

जबलपुर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि जबलपुर शहर में एक नई तरीके का वायरल फीवर देखा जा रहा है जिसमें मरीज की डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी बुखार बना रहता है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग व सरकारी अस्पताल की चिकित्सक अलर्ट हो गए हैं डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि जिस प्रकार से बहुत अधिक संख्या में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिनकी डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी बुखार नहीं जा रही और पूरे लक्षण डेंगू जैसे ही दिख रहे हैं ऐसे में कहा जा सकता है कि या तो डेंगू का नया वैरीअंट है या किसी प्रकार का वायरल फीवर जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी बनाए हुए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

90% नई माताएँ थकान और चिड़चिड़पने की शिकार हैं: बेड्डी-मॉम्सप्रेसो सर्वे

Bundeli Khabar

सर्वाइकल केंसर परामर्श : स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा मेठवानी के संग

Bundeli Khabar

आयुर्वेदिक समाधान: गुरुजी गोबिंद के साथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!