25.9 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210911 WA0012
उत्तरप्रदेश

भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर कम्युनिस्ट पार्टी ने बीडीओ को सोपा ज्ञापन

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तर प्रदेश
स्योहारा : केंद्र व कई राज्यो में चल रही भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए व उनकी दमनकारी नीतियों के विरोध में आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा कम्युनिस्टों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन बीडियो को सोंपा व मांग उठाई की त्रिपुरा में वहां की सरकार द्वारा वामपंथियों व मज़दूर वर्ग पर हमले तुरन्त बन्द होने चाहिए।

तीनो काले कृषि कानून वापस हों तथा एमएसपी की गारंटी की जाए,महंगाई कम करके रोज़गार बढ़ाएं जाएं,राबिया सेफी के हत्यारों को पकड़ कर फाँसी दी जाए, देश भर में फेल रही नफरत फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 500 रु प्रति कुंटल करने के अलावा अन्य कई मांगे भी उठाई गई। इस मौके पर कामरेड इसरार,कामरेड इंद्रकुमार,जरीफ,अकबर,तय्यब ,सुनील,फरीद आदि मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

शोषण के विरुद्ध अध्यापक हुए एकजुट

Bundeli Khabar

दुघर्टना: सड़क हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर

Bundeli Khabar

कॉंग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा ‘उत्तर भारतीय पंचायत’ का आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!