28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210911 WA0013
उत्तरप्रदेश

आवारा मवेशियों से किसान परेशान, राहगीरों के लिए बन रहे मुसीबत

Bundelikhabar

उत्तरप्रदेश/ ब्यूरो
पट्टी : तहसील क्षेत्र के कई गांव में छुट्टा मवेशी और गोवंश किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं और दूसरी तरफ सड़क पर राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं क्षेत्र की कई घटनाएं सड़क हादसे इन्हें गोवंश और मवेशियों के कारण हुई है ।


पट्टी तहसील क्षेत्र के भरोखन नारंगपुर उपाध्यायपुर मुजाहि बाजार के आसपास कई स्थानों पर आपको छुट्टा गोवंश नजर आएंगे यह किसानों की धान की फसल को चट कर जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सड़क पर बेतरतीब खड़े होकर के राहगीरों के लिए भी मुसीबत बढ़ रहे हैं तेज रफ्तार से जा रहे वाहनों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहे हैं कई सड़क हादसे इन्हीं के कारण हुए हैं । उपाध्याय पुर चौराहे के पास आपको लगभग 60 70 की संख्या में यह मवेशी सड़कों पर दिखाई देंगे तो मुजाही बाजार के पास भी इसी तरह मवेशी आपको दिखाई देंगे प्रशासन इस संबंध में कोई भी कदम नहीं उठा रहा है हालांकि सरकारी स्तर पर न्याय पंचायत स्तर पर सरकारी गौशाला का निर्माण किया गया है जहां पर गोवंश को रहने के लिए व्यवस्था की बात और दावा सरकार करती है लेकिन सड़कों पर देखने पर मवेशियों का हुजूम देखने को मिलता है प्रशासन की लाचारी और बेबसी इस संबंध में खूब दिखाई दे रही है ।


Bundelikhabar

Related posts

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री

Bundeli Khabar

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Bundeli Khabar

मुख़्तार अंसारी पर राजनैतिक ब्रेक: बेटे की एंट्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!