21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210830 WA0041
उत्तरप्रदेश

किसानों ने राष्ट्रपति के नाम थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी/उत्तरप्रदेश

स्योहारा : हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर कृत्य लाठीचार्ज को लेकर किसानों में आक्रोश ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता सहकारी समिति में इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन थाना अध्यक्ष को सौंपा किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा दिल्ली बॉर्डर पर देश का किसान 9 महीने से शांतिपूर्ण ढंग से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार बार-बार किसानों को उकसाने के लिए असंवैधानिक तरीके से लाठीचार्ज कराया जा रहा है जिसमें अधिकारियों द्वारा किसानों को तालिबानी भाषा में किसानों के सिर फोड़ने की बात कह रहे हैं लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में किसान घायल हुए एक किसान की मौत हो गई यह घटना मानवता को तार-तार करते हुए देश के लोकतंत्र को खत्म करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार कदम उठा रही है ।

जिसका किसान पुरजोर विरोध करते हैं अगर कहीं भी इस तरह के प्रशासन द्वारा कदम उठाया गया तो किसान उन अफसरों के घर के बाहर भी आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने इस अवसर पर मृतक किसान के परिवार को 50 लाख रुपए और घायलों को एक ₹ एक लाख रुपए किसानों को दिलाने की मांग उठाई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की उन्होंने बताया सरकार 5 सितंबर मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत को लेकर हरियाणा सरकार षड्यंत्र रच रही है लेकिन कामयाब नहीं होगी किसानों को सरकार जितना दबाने की कोशिश करेगी किसान दुगनी ताकत में उभर कर सरकार का सामना करेंगे जब तक सरकार कृषि काले कानून वापस नहीं लेते किसानों का आंदोलन जारी रहेगा इस अवसर पर ओम प्रकाश जाटव अरविंद चौहान नीतू यादव महेश यादव देवेंद्र सिंह त्रिवेंद्र सिंह डोरी लाल सैनी सफीक अहमद इस्लामुद्दीन पोखर सिंह विकास कुमार आदि मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

चाइल्ड लाइन 1098, प्रतापगढ़ के प्रयास से जिले की सभी 17 सामु ० स्वास्थ केंद्रों को मिलेंगे अत्याधुनिक ऑक्सीजन

Bundeli Khabar

परिवहन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का फीता काट कर किया उद्घाटन

Bundeli Khabar

जय प्रकाश सिंह एक साधारण किसान की असाधारण गाथा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!