25.9 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210828 WA0032
महाराष्ट्र

मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 25 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए स्कूल को सील किया गया

Bundelikhabar

कमलेश पाण्डेय/महाराष्ट्र
मुंबई : सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 22 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित स्कूल में अब तक कुल 95 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इसके बाद बीएमसी ने स्कूल परिसर को सील कर दिया है। महाराष्ट्र में बीते पांच दिन के भीतर कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

राज्य में बुधवार (25 अगस्त) को 5,031 नए मामले सामने आए और 216 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 21 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या पांच हजार से कम आ रही थी। 17 अगस्त को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हुई थी। मामलों में लगातार आ रही कमी से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में अब 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।


मुंबई में 342 नए मामले मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 342 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में 16,556 सक्रिय मरीज हैं। आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 6,438,680 है, जबकि अब मरने वालों की कुल संख्या 137,171 हो गई है।


Bundelikhabar

Related posts

सन २०२३ च्या सार्वजनिक सुट्टया जाहीर

Bundeli Khabar

हप्ता मांगने के आरोप में बोगस महिला पत्रकार को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

बातमी लिहिताना माहिती हे तुमचं अन्न आहे व अन्न मिळाले तरच आपलं पोट भरू शकतो – कैलास म्हापदी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!