25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210828 WA00332
उत्तरप्रदेश

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का भव्य आयोजन

Bundelikhabar

शहीद स्थल रूर में आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश सिंह के द्वारा किया गया भव्य आयोजन

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश
देवसरा : आज ब्लॉक आसपुर देवसरा के ग्राम सभा बाभन पुर के शहीद स्थल रूर में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार सिंह के द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा शक्ति के संयोजक आदरणीय राम प्रकाश पांडे पहुंच कर ध्वजारोहण किया एवं पूर्व बी.डी.सी. दिनेश सिंह अंगद पांडे पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजीत गुप्ता, अमित सिंह राहुल पाल एवं अन्य साथियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया ।


तत्पश्चात मुख्य अतिथि राम प्रकाश पांडे ने आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 के बारे में विस्तार से बताते हुए हैं 2 कि.मी. दौड़ को हरी झंडी दिखाकर दौड़ को प्रारंभ करवाया । जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम रूर के नीरज पाल, द्वितीय स्थान पर ग्राम सेतापुर के रोहित मौर्य और तृतीय स्थान पर ग्राम ढाढ़र के धर्मेंद्र सरोज रहें ।

IMG 20210828 WA00333

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के हाथों प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीरज पाल को गोल्ड कलर मैडम से, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रोहित मौर्य को पूर्व बीडीसी दिनेश सिंह के द्वारा सिल्वर कलर मेडल से एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धर्मेंद्र सरोज को अमित सिंह के द्वारा ब्लू कलर मेडल से सम्मानित किया गया । इस दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामचन्दर वर्मा, शनी सिंह, आकाश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, विवेक सिंह, सत्यम यादव, नीरज, विपुल सिंह, राहुल यादव, अमित तिवारी, अजीत शर्मा, पवन यादव, जय शंकर उपाध्याय, मुकेश पाल आदि लोग उपस्थित रहें ।


Bundelikhabar

Related posts

जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ब्लॉक पट्टी के ग्राम होशियारपुर पहुंचे

Bundeli Khabar

लखनऊ में होगा पहला “BEFA” अवार्ड शो का आयोजन सनी लियोन के साथ जुटेंगे कई बॉलीवुड सितारें

Bundeli Khabar

दहशत फैलाने वाले आरोपी ने दी भाजपा विधायक को फोन पर धमकी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!