22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210828 WA0024
मनोरंजन

फ़िल्म ‘पुष्पा – द राइज’ पार्ट 1 में फहाद फासिल बने खलनायक

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फ़िल्म के साथ फहाद पहली बार करेंगे तेलुगु सिनेमा में डेब्यू

नवीन येर्नेनी और वाय. रवि शंकर की आगामी फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ पार्ट 1 में फहाद फासिल की एंट्री ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया और उन्हें अब इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के मेकर्स ने खलनायक फहाद फसिल का इंटेंस लुक आज रिलीज़ किया। मलयालम सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुके फहाद, अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म से तेलगु सिनेमा में अपना पहला कदम रख रहे हैं। वे इस फिल्म में दमदार एंटोगोनिस्ट की किरदार में नजर आएंगे। 


उनके इस पोस्टर द्वारा यह पता चलता है कि वे फिल्म में भंवर सिंह शेखावत नामक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में नज़र आएंगे। इस पोस्टर में वह एक गंजे लुक और एक दृढ़ प्रतिपक्षी की कड़ी अभिव्यक्ति में दिखाई दे रहे हैं।आपको बता दें कि फहाद बतौर खलनायक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दें चुके हैं। वे आगामी फिल्म में एक दिलचस्प किरदार में नज़र आएंगे।


मैथरी मूवी मेकर्स के नवीन येर्नेनी और वाई. रवि शंकर  का कहना है कि फहाद फासिल की सफल फिल्में बतौर अभिनेता उनकी योग्यता का प्रमाण देती हैं। उनके फैंस हमेशा से उनके काम की सराहना करते आए हैं। उनके किरदार का फर्स्ट लुक रिवील कर हमें बेहद खुशी हो रही है और इसे रिवील कर हम यह बताना चाहते हैं कि वे किस तरह पुष्पा द राइज पार्ट 1 की दुनिया में पूरी तरह फिट बैठते हैं। उनके द्वारा निभाए गए खलनायक के किरदार को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करेंगे।


पुष्पा द राइज पार्ट 1 आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है। 
इस फिल्म के साथ दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोडी को पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए देखेंगे। पुष्पा द राइज पार्ट 1 को क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

बप्पी दा जितने अच्छे संगीतकार व गायक थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे : संगीतकार उस्मान खान

Bundeli Khabar

सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज ‘मीनाक्षी विला’ में दिखेगा कलाकारों का सशक्त अभिनय

Bundeli Khabar

अक्षय-टाइगर की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई में हुई शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!