25.3 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220529 WA0007
मनोरंजन

सचिन कुमार साहू की वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की शूटिंग 15 जून से होगी शुरू

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। मिथिलांचल परिवेश की करीब पांच सौ साल पुरानी कहानी और मिथिला के जन जीवन में रच बस गए गोनू झा को लेकर यूनिक प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक मेगा वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की घोषणा की गई है। इसकी शूटिंग 15 जून से मुंबई में होगी। इस मौके पर इसके निर्माता – अभिनेता सचिन कुमार साहू के साथ फिल्म जगत के कई नामी गिरामी हस्तियों मौजूद रहे।

सचिन कुमार साहू ने बताया कि जिस प्रकार किस्से कहानियों में बीरबल, तेनालीराम, मुल्ला नसरुद्दीन का एक विशेष स्थान है, उसी प्रकार मिथिला के संस्कृति में गोनू झा का एक वही स्थान है। सुपर गोनू के लेखक व निर्देशक ओमप्रकाश जायसवाल और क्रियेटिव निर्देशक सुशील योगी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे इस धारावाहिक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य विलक्षण मेधावी गोनू झा के किरदार को मिथिला के संस्कृति व जनजीवन से निकाल कर आज के परवेश के आधुनिक समाज को गोनू झा के व्यक्तिव व कृतित्व से परिचय कराना है। गोनू झा के जीवनकाल की घटनाओं के साथ ही विभिन्न कालखंडों में उनके क़िस्सों में नए क़िस्से भी जुड़ते चले गए, जिसके कारण पांच शताब्दियों के बाद इन किस्सों में ताजगी है। नयापन जो दर्शकों को गुदगदाएगी हंसाएगी और सोचने के लिए भी विवश करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आप अपने भीतर कहीं न कहीं गोनू झा को महसूस करेंगे तो इंतजार कीजिए नए धारावाहिक सुपर गोनू का। इस सीरीज के लिए अभी कास्टिंग जोर शोर से चल रही है। यह सीरीज बेहद खास होने वाली है।


Bundelikhabar

Related posts

रॉनी रॉड्रिग्सने बी व्यंकटेश प्रसाद आणि श्रीमती एच कमलाक्षी यांच्या 25 व्या लग्नाच्या वर्धापन दिनानिमित्त पार्टी आयोजित केली

Bundeli Khabar

‘हिंदुस्तान रत्न’ पुरस्कार समारोह में सम्मानित हुईं इरम फरीदी

Bundeli Khabar

दंगल टीवी के आगामी शो ‘शुभ शगुन’ में नव्या के बर्थडे सेलेब्रेशन के दौरान बड़ा ट्विस्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!