12.2 C
Madhya Pradesh
November 20, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20261120 020759
मध्यप्रदेश

अनियमितताओं के विरोध में चक्काजाम सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन//जबलपुर पाटन मार्ग पर हो रही लगातार सड़क दुर्घटना, अवैध शराब बिक्री, कच्ची शराब निर्माण आदि समस्याओं को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा कटंगी चौराहा पर चक्काजाम कर ज्ञापन सौंपा गया।

IMG 20261119 123306

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के चलते संगठन के सदस्यों ने आज कटंगी चौराहा पर चक्काजाम करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी पाटन को ज्ञापन सौंपा, संगठन के अनुसार रामा चौधरी अपने तीन पहिया वाहन से गन्ना लेकर पाटन से जबलपुर की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही संगठन के गुरु भाई की मौत हो गई।

उक्त घटना के आक्रोशित भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा कटंगी चौराहा पर चक्काजाम कर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम थाना प्रभारी पाटन श्रीमती पूजा उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा, काफी देर तक संगठन के लोगों ने मृतक के शव को कटंगी चौराहे पर एंबुलेंस में रखे रहे, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन के प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सात दिवस के अंदर अवैध शराब बिक्री, चोरी, शराब निर्माण एवं सड़क यातायात को दुरुस्त नहीं किया गया तो संगठन पुरानी तहसील प्रांगण में शांतिपूर्ण अनशन हेतु स्वतंत्र रहेगा।


Bundelikhabar

Related posts

स्व. श्री नारायण प्रसाद चौधरी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar

स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को थमाया गुलाब का फूल, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Bundeli Khabar

अस्पताल में भीषण आग: 8 लोगों की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!