23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210827 WA0002
मध्यप्रदेश

बिजावर: बीट प्रभारी ही साफ करवा रहे हैं जंगल

Bundelikhabar

बिजावर / सुरेश रजक
बाजना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भरतला बीट में बीट प्रभारी ही जंगल का सफाया करा रहे हैं ऐसा कहना है यहां के ग्रामीणों का, प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजना परीक्षेत्र में भरतला बीट में पदस्थ बीट प्रभारी ही जंगल को तहस नहस करने में जुटे हुए हैं यहां भारी मात्रा में पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है जिसका सारा श्रेय यहां पदस्थ बीट प्रभारी पर जाता है, स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार उनके इस कृत्य की शिकायत विभाग के आला अधिकारियों से भी की गई किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है एक बार तो सारा वन अमला मौके मुआयना पर भी पहुंच चुका है किंतु कार्यवाही शून्य रही, जिससे बीट प्रभारी के हौसले औऱ ज्यादा बुलंद होते गए जिसका नतीजा यह निकला कि दिन दहाड़े ही पेड़ों को साफ किया जा रहा है एवं जंगलों का सफाया किया जा रहा है।

अमूमन देखा गया है कि शिकायतों के बाद कर्मचारी अपने गलत कृत्य कम कर देते हैं किंतु यहां उलटा देखने मे आया है कि शिकायतों के बाद पेड़ों की अवैध कटाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई और आला अधिकारी अपनी चिर निद्रा में लीन है जिनके कानों पर एक जूं भी नही रेंग रहा है जिसके चलते जंगल चोर अपने कृत्य में लगे हुए हैं जिन पर कोई अंकुश नही है क्योंकि अगर वन रक्षक स्वयं वन भक्षक बन जाये तो चोरों के तो हौसले बुलंद होंगे ही।


Bundelikhabar

Related posts

बिजली बिलों के नाम पर जबरिया बसूली बर्दाश्त नही : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न करने पर 20 हजार का जुर्माना

Bundeli Khabar

दो दिवसीय बैक्सीन अभियान को मिलकर सफल बनायें: मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!