28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0714 113930
मध्यप्रदेश

कलेक्टेर की जन सुनवाई में पहुंचा भूत

Bundelikhabar

शिवपुरी/ब्यूरो
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जहां जनसुनवाई के दौरान कागजों के आधार पर बना भूत अपनी गुहार लगाने पहुंच गया।
शिवपुरी जिले की कलेक्ट्रेट परिसर में शेर सिंह नाम का व्यक्ति खुद को 8 साल से जिंदा साबित करने की कोशिश कर रहा.शेर सिंह का आरोप है ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच ने साल 2013 में उसे राशन कार्ड सहित अन्य कार्ड में मृत घोषित कर दिया था.जिसकी वजह से उसे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था. फरियादी ने अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ से गुहार लगाई है, खुद को जिंदा साबित करने के लिए 8 साल से दर-दर भटक रहा है मंगलवार को एक शख्स खुद को जिंदा साबित करने के लिए अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ से गुहार लगाई है.फरियादी ने अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ को बताया कि साहब में जिन्‍दा हूं. लेकिन ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच ने साल 2013 में मुझे राशन कार्ड में मृत घोषित कर दिया था. पिछले 8 साल से मैं सचिव और सरपंच से खुद को जिंदा घोषित करने की गुहार लगा रहा हूं. लेकिन मेरी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है.इसलिए आज मैं जन सुनवाई के दौरान अपनी फरियाद ले कर आया हूँ।

Screenshot 2021 0714 113912

Bundelikhabar

Related posts

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, नौनिहालों ने बैंड की सलामी देकर किया राष्ट्रध्वज को नमन

Bundeli Khabar

सागर: करोडों रुपये की चाँदी तस्करी मामला

Bundeli Khabar

बकस्वाहा आंदोलन: अमित भटनागर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हुए जटाशंकर में एकत्रित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!