22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210826 WA0028
उत्तरप्रदेश

रेल प्रबंधक को डॉ मनोज सहितअन्य गणमान्य लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी/उत्तर प्रदेश
स्योहारा : आज मुरादाबाद रेल प्रबंधक का अपनी विशेष ट्रेन से स्योहारा स्टेशन पर 10:15 पर आगमन हुआ था, उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 2 एवं मालगोदाम की ओर का निरीक्षण किया । इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने मंडल रेल प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन के माध्यम से स्योहारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बड़ा टीनशेड, महिला शौचालय, पथ प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यकरण एवं लखनऊ – सहारनपुर पैसेंजर और ऋषिकेश – बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू कराने की मांग की गई है ।

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मनोज वर्मा, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ( अल्प संख्यक मोर्चा ) बदर खान, भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवक्ता अनुराग भटनागर, मुकेश रस्तोगी, भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री मनोज भटनागर, अविनाश जोशी, अनिल जैन, शशांक विश्नोई , मुकेश माहेश्वरी , अमित शर्मा , सोनू रस्तोगी, गौरव गुप्ता, पिंकी रस्तोगी एवं हर्षित वर्मा आदि रहे l


Bundelikhabar

Related posts

अमेठी ( उत्तर प्रदेश ) येथे झालेल्या २३ वर्षा आतील राष्ट्रीय कुस्ती स्पर्धेत महाराष्ट्रातील कुस्तीगिरांनी २ सुवर्ण पदक , २ रोप्य पदक व ५ कास्य पदक पटकावून महाराष्ट्राचे वर्चस्व कायम ठेवले.

Bundeli Khabar

विधायक सहित 27 पर मुकदमा दर्ज

Bundeli Khabar

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जला ट्रांसफार्मर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!