23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

315 बोर के कट्टे सहित घूम रहे आदतन अपराधी को पिपट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

IMG 20240214 WA0025

सुरेश रजक/बिजावर 

बिजावर । पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश, फरार आरोपी, निगरानी बदमाश, गिरफ्तारी वारंटी, स्थायी वारंटियो के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 13.02.24 को थाना क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान थाना पिपट को मुखबिर एवं तकनीकि माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि काल भैरव की पुलिया के पास ग्राम पनागर रोड पर एक व्यक्ति दहशत फैलाने के उद्देश्य से कट्टा लहराकर घूम रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना पिपट पुलिस सूचना के अनुसार संबंधित स्थान पर पहुंचे। आरोपी की तलाशी लेने पर अवैध 315 वोर का देशी कट्टा कमर मे खोसे हुये एवं एक जिंदा कारतूस मिला। समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पिपट गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व से ही लूट, गाली गलौज, मारपीट, अवैध हथियार, जान से मारने की धमकी एवं इत्यादि विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है। गिरफ्तार शुदा आरोपी को आज दिनांक 14/02/24 को माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया जाता है। संपूर्ण कार्यवाही में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी पिपट वीरेंद्र कुमार, एएसआई सीताराम घोष, एचसी ज्ञान सिंह, आर. उमाशंकर, आर. राजेश, आर. राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Bundelikhabar

Related posts

जबलपूर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चुनावी दौरा

Bundeli Khabar

पाटन: चमत्कारी माता मंदिर में आयोजित हुई महाआरती

Bundeli Khabar

सरस्वती पूजन के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!