24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210925 WA0006
उत्तरप्रदेश

यूथ सोसाईटी ने विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतू अधिशासी अधिकारी को सौंपा मांग-पत्र

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तरप्रदेश
स्योहारा : नगर की जानी-मानी सामाजिक संस्था स्योहारा यूथ वेलफेयर सोसायटी ने आज कई मांगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नाम एक संयुक्त मांग पत्र सौंपा जिसकी जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने बताया कि संस्था ने मांग पत्र के माध्यम से अधर मे लटके हुए बारात घर को चालू करने, कस्बे के हर परिवार को डस्टबिन उपलब्ध कराने, सफाई बिजली पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाने, “आपका चेयरमैन आपके द्वार” मुहिम को फिर से शुरू में करने, नगर में विभिन्न स्वागत द्वार का सौंदर्यीकरण करने एवं सड़क किनारे बनी बेंचो की मरम्मत कराने एवं नई बेंचे लगवाने तथा कस्बे के प्रत्येक बस स्टॉप पर टीनसेट सहित प्रतिक्षालय बनवाने मांग की, अधिसाशी अधिकारी जी ने समस्त समस्याओ का जल्द निस्तारण करने का आश्वाशन देते हुआ कहा कि नगर में किसी भी सुविधा के लिए आप सबको हम को सूचित करते रहना चाहिए तथा हम समस्याओ को हल करते हुये जनता को सुविधा उपलब्ध कराने का सदा प्रयास करेंगे ! इस मौके पर अमीन अहमद वासित अली नूर जैदी, डॉ सलीम, फिरोज अहमद, अरशद अहमद, शब्बू, मन्सूर अली, अयान जावेद, आदि लोग मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

बारंबार खबरों को प्रकाशित करने के बाद भी साईं दाता आश्रम को जाने वाली सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ

Bundeli Khabar

प्रतापगढ़ पुलिस की शर्मनाक हरकत मिष्ठान व्यापारी को कर रहे परेशान

Bundeli Khabar

दो भाइयों के घर पर चोरो ने किया लाखो पर हाथ साफ.

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!