25.6 C
Madhya Pradesh
August 14, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA0040
मध्यप्रदेशUncategorized

पाटन: नगर में भव्यतापूर्ण मनाया गया बेक्सिनेशन का महा अभियान

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई
प्रदेश में वेक्सिनेशन के दो दिवसीय महा अभियान का आज से आगाज किया गया, जिसके चलते पाटन नगर में भी वेक्सीनेशन के महा अभियान का शुभारंभ एक उत्सव के तौर पर किया गया, वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण के लिये जागरूक किया ताकि नगर में कोई भी वेक्सीन से मुक्त न रह सके।


प्राप्त सूत्रों के अनुसार आज पाटन नगर के सामुदायिक भवन में टीकाकरण के महा अभियान का शुभारंभ किया गया, उक्त कार्यक्रम में पाटन नगर तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान, राजस्व निरीक्षक दीपेश बबेले के साथ नगर के गणमान्य नागरिक जगेंद्र सिंह, कृष्ण शेखर सिंह, गजेंद्र सिंह, बलराम यादव,अभियंता स्वप्निल जैन, कैलाश नाथ तिवारी, अमित मिश्रा सहित नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


गैरतलब है कि शासन द्वारा चलाये जा रहे इस महा अभियान का एक मात्र मुख्य उद्देश्य है कि वेक्सीन से प्रदेश का कोई भी नागरिक अछूता न रहे, जिसके तहत आज सामुदायिक भवन पाटन में 700 लोगों को वेक्सीन का डोज दिया गया, मात्र उन लोगों को इसके डोज से अछूता रखा गया जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं हालांकि शासन द्वारा आज के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया गया एवं प्रशासनिक अमले के अथक प्रयासों से नगर के प्रत्येक नागरिक तक वेक्सीन के डोज को पहुंचाया जा रहा है। जिसमे प्रशासनिक अमले ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है।


Bundelikhabar

Related posts

गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रशासन एवं पुलिस ने देखी शहर की व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक निर्देश

Bundeli Khabar

बिजावर: सड़क निर्माण की गुणवत्ता को देख कर चकरा रही है चक्कर की सड़क

Bundeli Khabar

अब खजुराहो होगा स्मार्ट क्लास

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!