26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA0038
मध्यप्रदेश

पाटन: मोबाईल टीकाकरण एम्बुलेंस का शुभारंभ

Bundelikhabar

पाटन / संववाददाता

“जो ना पहुँचे हम तक, हम पहुँचे उन तक “इस तर्ज़ पर आज विकासखंड पाटन में राज्यसभा सांसद विवेक तंखवा जी एवं विधायक अजय विश्नोई जी से प्राप्त वाहन का मोबाइल टीकाकरण ऐम्ब्युलन्स हेतु शुभारंभ किया गया ।

IMG 20210825 WA0035

इस मोबाइल टीकाकरण वैन का उपयोग उन लोगों को टीकाकरण करने में किया जाएगा जो लोग केंद्र तक नहीं आ सकते हैं ऐसे ही कुछ लोगों का आज पाटन एवं कटंगी नगर में टीकाकरण किया गया वह लोग जो काफ़ी समय से बिस्तर में थे किसी बीमारी से ग्रस्त थे या अत्यंत वृद्धावस्था में थे जो टीकाकरण केंद्र तक नहीं आ पा रहे थे इस प्रयास से उन सभी लोगों का टीकाकरण किया गया साथ ही साथ ही विकासखंड पाटन में दिव्यांग जन के घर भी जाकर उनका भी टीकाकरण किया गया ।आज कुल111 ऐसे व्यक्तियों को मोबिलिटी टीकाकरण वाहन की मदद से वैक्सीन लगायी गई ।

IMG 20210825 WA0037

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई के अनुसार स्वास्थ बिभाग के समस्त स्टाफ का केवल एक ही लक्ष्य है कि इस महा अभियान से कोई भी नागरिक अछूता न रह जाए, क्योंकि इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से सुरक्षित रहने का एक मात्र साधन केवल टीका ही है, जो मानव जीवन के लिए एक सुरक्षा चक्र है, इसलिए समस्त स्वास्थ अमला घर घर तक वेक्सीन पहुचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जहरीली शराब का कुख्यात इनामी तस्कर गिरिफ्तार

Bundeli Khabar

बडामलहरा वन क्षेत्र में जोरों पर है अवैध सागौन कटाई

Bundeli Khabar

मुख्यालय पर निवास जरूरी – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!