23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0805 152642
मध्यप्रदेश

बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

देश मे लगातार बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी, एवं जीएसटी से लेकर जांच एजेंसियों के दुरूपयोग को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में पूरे देश मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने जबलपुर के सिविक सेंटर में केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
जहा कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर अन्नू ने कहा की जिस प्रकार से देश मे बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी के तले देश की जनता दबते जा रही है उससे सरकार को कोई सरोकार नही है ,देश मे महंगाई से आम जनमानस बुरी तरह जूझ रहा है ,वही सरकार राहत देने की बजाय जनता पर जीएसटी का बोझ डालकर जनता को सडको पर लाना चाहती है।

सरकार में इतनी अराजकता है की लोकतंत्र को तार तार कर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर किस प्रकार से विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है सभी देख रहे है ,,लेकिन सरकार के सामने देश के मूल जनमुद्दों के लिए कांग्रेस हेमशा आंदोलित रहेगी।


Bundelikhabar

Related posts

बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि आज

Bundeli Khabar

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी का किया पुलिस ने खुलासा:आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Bundeli Khabar

बिजावर: सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ही होती हैं नालियां साफ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!