26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

वार्ड नंबर 09 के पार्षद ने लगाए परिषद पर सौतेले व्योहार के आरोप

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
पाटन नगर परिषद के वार्ड नं 09 के पार्षद पति कैलाश पाठक ने नगर परिषद पर सौतेले व्योहार के आरोप लगाए है, उन्होंने बताया कि परिषद के गठन 1 बर्ष पूर्ण हो गए हैं किंतु वार्ड क्रमांक 09 में आज तक एक भी विकास कार्य नही हुआ है और विकास कार्य तो दूर की बात है आज दिनाँक तक नालियों को भी साफ नही किया गया, जिसका मुख्य कारण है वार्ड मेम्बर का कांग्रेस प्रत्याशी होना, हालांकि यह बात बिल्कुल भी न्याय संगत नही है कि अगर वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताया है तो वहाँ के नागरिक सौतेले व्योहार का शिकार बने।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार वार्ड के मेम्बर द्वारा जो परिषद पर प्रश्नचिन्ह अंकित किया गया है वो काफी हद तक सही भी है क्योंकि वार्ड के आमजन ने बताया है कि वार्ड क्रमांक 09 स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नही है और जहाँ स्ट्रीट लाइट है भी तो वो इस बारिश के मौसम में भी कई महीनों से बंद पड़ी हुई है, एवं जब आम नागरिक परिषद के इलेक्ट्रिशियन अशोक नामदेव बबलू को फोन लगाते हैं तो उनका केवल एक जबाब रहता है कि परिषद में लाइट उपलब्ध नही है सुधारने गई हुई हैं, इलेक्ट्रिशियन की निष्क्रियता के चलते वार्ड में अंधकार फैला हुआ है।

ज्ञात हो कि बिजली पानी और सफाई मनुष्य की मूलभूत सुविधाओं में मानी जाती है जिसका वार्डवासी कर भी भुगतान करते हैं किंतु उन्हें इन्ही सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है जिसका एक कारण परिषद के बेलगाम कर्मचारी भी है, हालांकि इन सभी बातों का खामियाजा भाजपा पार्टी को विधानसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

तान्या कान्वेंट एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद के सौजन्य से आयोजित हुआ स्वास्थ्य परिक्षण शिविर

Bundeli Khabar

बिजावर:मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने तोड़ी प्राचीन शिव प्रतिमा

Bundeli Khabar

बर्खास्त: चार रोजगार सहायकों को किया बर्खास्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!