25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA0029
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में पुलिस अधीक्षक को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Bundelikhabar

कांग्रेस ने जिले की विगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों को लेकर खोला मोर्चा। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में पुलिस अधीक्षक को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन। बढ़ते अपराध, अत्याचार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उठाई माँग।

मान. सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि शिवराज सरकार की पुलिस भरोसे लायक नही : सुरेन्द्र चौधरी

सागर / ब्यूरो

जिले में लगातार घटित हो रही घटनाओं तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने की  पुरजोर मांग उठाई। पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को  ज्ञापन सौपते हुए  कहा कि शिवराज सरकार की पुलिस भरोसे लायक नहीं है यह बात हम नहीं माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने विगत दिनों थाना मोती नगर अंतर्गत सहोदरा बाई के मामले में फैसला सुनाते हुए पुलिस विवेचना को दूषित माना है। जिसमें गवाह को ही आरोपी बना दिया गया था इसमें आरोपियों पर भी कार्यवाही नहीं होने से अन्य प्रकरणों में लोगों के मन में आशंका उत्पन्न होना स्वाभाविक है। यही नही थाना बंडा जिला सागर अंतर्गत माननीय न्यायालय ने पुलिस की विवेचना को दूषित करार दिया था।

 उन्होंने कहा कि गत 18 अगस्त को थाना सानोधा अंतर्गत भैंसवाही निवासी स्व.श्री राजेश की हुई हत्या तथा दिनांक 23 अगस्त को थाना मोती नगर अंतर्गत ग्राम पामाखेड़ी निवासी स्व. श्री केसराम अहिरवार की कटर मारने से हुई हत्या एवं खुरई रोड स्थित शास.आई.टी.आई के सामने स्थित होटल में स्व. श्री अखिलेश पिता  श्री जीवन लाल मीणा की मौत की घटना घटित हुई है। साथ ही 16 अगस्त को राष्ट्रध्वज के अपमान की शिकायतकर्ता युवक के पिता की हत्या हो जाने की घटना के  साथ ही गत 24 अगस्त को बीना के नानक वार्ड निवासी स्व.श्री नरेन्द्र पिता श्री रामप्रसाद अहिरवार का पेड़ से लटका आठ दिन पुराना शव मिलने की घटना घटित हुई है। श्री चौधरी ने कहा कि जिले में पिछले एक सप्ताह मे हत्या, आत्महत्या, आदि अन्य कारणों से हुई मौतों के मामलों को रोक पाने में पुलिस विफल रही हैं साथ ही जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आलम यह है कि प्रतिदिन मौतें ( हत्या, आत्महत्या ,दुर्घटना ) की घटनाएं घटित हो रही है।

ठोस उपाय के अभाव में जिले के लोगों को जान गंवाना पड़ रही है। थाना कैंट, मोती नगर, मकरोनिया, बहेरिया, सानोधा, खुरई, बीना, गढ़ाकोटा आदि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, उत्पीड़न, अत्याचार, अन्याय के साथ-साथ अवैध, शराब, जुआ, सट्टा, चोरी, नकबजनी आदि की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ज्ञापन में माँग की गई कि जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही  बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए जा कर पीड़ितों को न्याय व मैदानी स्तर पर तैनात दागी अमले पर भी कार्यवाही की जावे। पूर्व मंत्री चौधरी के साथ प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेन्द्र कुर्मी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अनिल कुर्मी,युवा कांग्रेेेस अध्यक्ष राजा बुंदेला, सन्दीप चौधरी, संजय रोहिदास, निशांत आठया, भैयाराम पटेल आदि कांग्रेेसजन मौजूद थे। 


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: पनागर गरीबों के अनाज की हेराफेरी मामला

Bundeli Khabar

आवश्यक सूचना: बुन्देली खबर की अपील

Bundeli Khabar

बैंक और बिभाग समन्वय के साथ करें लक्ष्य पूर्ति – कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!