20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1630955016294
मध्यप्रदेश

अपनी सूझबूझ से ट्रेन हादसे को टालने वाले युवक को किया गया सम्मानित

Bundelikhabar

सूझबूझ का परिचय देने वाले साहसी युवक वासुदेव का कलेक्टर ने किया सम्मान

जबलपुर / ब्यूरो

शनिवार की सुबह सिहोरा से जबलपुर के बीच गोंडवाना एक्सप्रेस को बड़े हादसे का शिकार होने से बचाने वाले सिहोरा तहसील के ग्राम मोहतरा के निवासी साहसी युवक वासुदेव प्रजापति को आज सोमवार को कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया । कलेक्टर श्री शर्मा ने सम्मान स्वरूप वासुदेव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर उन्होंने वासुदेव द्वारा दिखाई गई सूझबूझ एवं तत्परता की तारीफ भी की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की । श्री शर्मा ने कहा कि वासुदेव द्वारा दिखाया गया साहस अन्य को भी प्रेरणा देगा और लोग रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे ।


ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह उस समय जब गोंडवाना एक्सप्रेस जबलपुर की ओर आ रही थी तभी सिहोरा-गोसलपुर के बीच रेलवे ट्रेक का करीब एक फुट टूटे हुये हिस्से को वहां से गुजर रहे वासुदेव प्रजापति ने देखा और दुर्घटना की आशंका को भांपते हुये ट्रेन के ड्रायवर को अपनी टी-शर्ट उतारकर इशारा किया । उसने ट्रेन के गार्ड को भी जोर से आवाज लगाकर पटरी टूटी होने की सूचना दी । ड्रायवर और गार्ड ने वासुदेव के इशारे को समझा और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका । हालांकि इस दौरान ट्रेन के नौ डिब्बे टूटी हुई पटरी को क्रॉस कर चुके थे । लेकिन गति धीमी हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया ।


Bundelikhabar

Related posts

प्रदेश के मुखिया ने की बड़ी घोषणा

Bundeli Khabar

नगर में जयकारों के साथ निकाली गई भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Bundeli Khabar

बिजावर:केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!